Garh Ganga Mela: उत्तर भारत के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले का भव्य उद्घाटन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Garh Ganga Mela: उत्तर भारत के ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले का भव्य उद्घाटन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रिपोर्ट: अवनीश त्यागी

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर स्थित गंगा किनारे लगने वाले उत्तर भारत के सबसे बड़े गढ़ गंगा कार्तिक मेले का उद्घाटन परंपरागत रीति-रिवाज के साथ किया गया। यूपी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद कंवर सिंह तंवर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे और डीएम प्रेरणा शर्मा ने गंगा की आरती, यज्ञ और पूजन कर इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने भगवान राम के भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिसमें “तोड़ा है जी शिव धनुष राम ने तोड़ा है” और “पूछे है जनकपुर की नारियां” जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। मैथिली ठाकुर की सुमधुर आवाज ने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया।

कृषि प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले का उद्घाटन मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद कंवर सिंह तंवर, गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग, और अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इसके बाद गंगा तट पर हवन, पूजन और आरती में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ड्रोन शो का आयोजन

जिला प्रशासन द्वारा 600 ड्रोन कैमरों के माध्यम से भव्य आकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें गढ़ गंगा मेले का महत्व और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाया गया। यह दृश्य मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अनुभव बना। सांस्कृतिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथियों और स्थानीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील त्यागी, उपजिलाधिकारी साक्षी शर्मा, और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img