Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Census duty negligence: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा समाप्त, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

Census duty negligence: जनगणना कार्य में लापरवाही पर तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा समाप्त, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

नोएडा। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लापरवाही बरतने और निर्धारित ड्यूटी का निर्वहन नहीं करने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने उद्यान विभाग में तैनात एक तकनीकी सुपरवाइजर की सेवा समाप्त कर दी है। जनपद में जनगणना कार्य से जुड़ी लापरवाही के मामले में यह पहली ऐसी कार्रवाई मानी जा रही है।

प्राधिकरण के अनुसार कार्रवाई का सामना करने वाले तकनीकी सुपरवाइजर की पहचान चमन नागर के रूप में हुई है। आरोप है कि उन्होंने भारत सरकार की जनगणना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य को करने से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुआ और प्राधिकरण की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य को प्रभावित होने से बचाने के लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। प्राधिकरण ने नोएडा स्थित एजेंसी माधव एसोसिएट्स को पत्र भेजकर नए तकनीकी सुपरवाइजर की तत्काल नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट ए.के. सिंह ने बताया कि जनगणना देश का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी द्वारा कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता दिखाई गई, जिसके चलते तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि जनगणना कार्य में लापरवाही के मामलों को लेकर अब तक नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से 50 से अधिक कर्मचारियों और शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस को आवेदन भेजे जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि जनगणना कार्य में बाधा उत्पन्न करने या जिम्मेदारियों का निर्वहन न करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें