रामलीला मैदान में भूमि पूजन कर श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू

अमर सैनी

नोएडा। श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला कमेटी ने सोमवार को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में भूमि पूजन कर श्री रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रामलीला की औपचारिक तैयारियां से शुरू हो गई हैं। इस शुभ अवसर पर श्री राम मित्र मंडल नोएडा के चेयरमैन उमशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, सह कोषाध्यक्ष अनिल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल, पवन गोयल, मुकेश अग्रवाल, एसएम गुप्ता, मुकेश गोयल, मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता, चक्रपाणि गोयल, मनीष गोयल, गिरिराज बहेड़िया, डॉ. एसपी जैन, शांतनु मित्तल, मनीष गुप्ता, साहिल चौधरी, कुलदीप गुप्ता, सुधीर पोरवाल, मोतीराम गुप्ता, अर्जुन अरोड़ा, आरके उप्रेती सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूजा के दौरान भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की गई और इसके बाद आरती और प्रसाद वितरित किया गया। श्री राम मित्र मंडल नोएडा रामलीला कमेटी के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक भव्य तरीके से रामलीला का मंचन किया जाएगा, जिसमें 55 से अधिक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 7 अक्टूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी। कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर गर्ग और अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच के लिए 150 फीट के मंच को तीन भागों में बांटा जाएगा, जिसमें पहले भाग को जंगल, दूसरे भाग को पहाड़ और तीसरे भाग को राम दरबार के रूप में सजाया जाएगा। सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img