Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida: जिला अस्पताल की सुविधाओं का शासन की टीम ने किया निरीक्षण

Noida NCR News in Hindi

Noida: जिला अस्पताल की सुविधाओं का शासन की टीम ने किया निरीक्षण

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को शासन की टीम ने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रणाली और भविष्य में प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली गई।

प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से डॉ. विकास सिंघल और दिनेश कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ओपीडी, वार्ड, आईसीयू और अन्य विभागों का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या, उपलब्ध बेड, चिकित्सकीय स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मरीजों से भी बातचीत कर सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। अस्पताल प्रबंधन ने टीम को बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में कुछ नई सुविधाएं शुरू करने और संसाधनों में बढ़ोतरी की भी योजना है।

निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अस्पताल की वर्तमान स्थिति, आवश्यक सुधार और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. आर.पी. सिंह, डॉ. हृदयमणि लवणिया और डॉ. ऋषभ कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि टीम को अस्पताल के सभी पहलुओं की जानकारी विस्तार से दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को अस्पताल प्रशासन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद मिलने वाले सुझावों से जिला अस्पताल की सेवाओं में और सुधार होगा।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें