Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बूथ ध्वस्त और कर्मचारी घायल, VIDEO VIRAL

Hapur News : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने 12 नंबर लाइन के टोल बूथ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बूथ ध्वस्त हो गया और अंदर मौजूद कर्मचारी घायल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के समय ट्रक फास्टैग से भुगतान कर तेजी से निकलने लगा, लेकिन बीम पूरी तरह उठने से पहले ही चालक ने तेज रफ्तार में वाहन निकाला, जिससे ट्रक के पिछले हिस्से ने बूथ को जोरदार टक्कर मार दी।

कर्मचारी घायल, चालक फरार

टक्कर के कारण बूथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कर्मचारी विनीश कुमार घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें