Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: आनंद विहार में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.10 करोड़ की हेरोइन और हथियार बरामद

Delhi Crime
Delhi Crime: आनंद विहार में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.10 करोड़ की हेरोइन और हथियार बरामद

Delhi Crime: आनंद विहार में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 1.10 करोड़ की हेरोइन और हथियार बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले की आनंद विहार थाना पुलिस ने सीबीडी ग्राउंड स्थित लीला होटल के पास से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.10 करोड़ रुपये की हेरोइन, एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लीला होटल के पास ड्रग्स की डिलीवरी होने वाली है। इस पर एसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल विकास और कांस्टेबल राहुल की एक टीम गठित की गई। एसीपी जगदीश प्रसाद की देखरेख में पुलिस ने होटल के आसपास ट्रैप लगाया और जैसे ही आरोपी सिल्वर कलर की कार में वहां पहुंचा, उसे गेट नंबर-2 पर पकड़ लिया गया।

आरोपी की कार की तलाशी लेने पर 461 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही, उसके पास से एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस भी मिले।

आसिफ के खिलाफ आनंद विहार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह यह हेरोइन कहां से लाता था और दिल्ली में किन-किन जगहों पर सप्लाई करता था।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें