Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

अस्पताल, नोएडा: अस्पताल में घुसकर सहनिदेशक-कर्मियों से मारपीट व लूटपाट का आरोप

अस्पताल, नोएडा: अस्पताल में घुसकर सहनिदेशक-कर्मियों से मारपीट व लूटपाट का आरोप
सेक्टर-119 स्थित निजी अस्पताल की असिस्टेंट डायरेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर फेज-3 थाने में पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

अमर सैनी

अस्पताल, नोएडा।सेक्टर-119 स्थित निजी अस्पताल की असिस्टेंट डायरेक्टर ने कोर्ट के आदेश पर फेज-3 थाने में पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने अप्रैल 2021 में अस्पताल में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपये लूट लिए। साथ ही, कर्मचारियों के साथ मारपीट की। डॉक्टर निधि त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-119 स्थित त्रिपाठी अस्पताल की असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उनके पति वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी डायरेक्टर हैं। 14 अप्रैल 2021 की सुबह 9.30 बजे प्रदीप कुमार भाटी, डॉ. मयंक गुप्ता, डॉ. मनोज अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सुनयना अग्रवाल अपने साथ छह अन्य हथियारबंद लोगों के साथ अस्पताल में जबरन घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और अन्य महिला कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। गौरव अग्रवाल के साथ आए एक अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर दो महिलाकर्मियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के पास है। आरोपियों ने अस्पताल के अपर बेसमेंट में आग लगा दी। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को तोड़ दिया। पिस्तौल के बल पर अस्पताल की कार की चाबी स्टाफ से जबरन छीन ली और गाड़ी लूटकर ले गए। कुछ समय बाद आरोपियों ने गाड़ी वापस कर दी, लेकिन उसमें रखे चार लाख 50 हजार रुपये और अस्पताल से संबंधित मूल दस्तावेज चेकबुक आदि निकाल लिए।

पीड़िता का आरोप है कि 14 अप्रैल 2021 को उन्होंने इस संबंध में फेज-3 थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि 15 मई 2021 को आरोपियों ने चेक बुक का इस्तेमाल करके 19 लाख 50 हजार रुपये और 36 लाख रुपये आईसीआईसीआई बैंक के खाते से निकाल लिए, जबकि उन्होंने कोई चेक किसी को जारी नहीं किया था। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर करके रकम निकाल ली। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Read More: ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें