
New Delhi Desk (शाहरुख़ खान) : चंडीगढ़ में जन्मे और पले-बढ़े करन कौशल आज अपनी शानदार पर्सनैलिटी, फिटनेस और विराट कोहली जैसी दमदार छवि के कारण सोशल Media पर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। आकर्षक व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से भरपूर करन न केवल लुक्स में भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli से मेल खाते हैं, बल्कि उनका अनुशासन, जुनून और जीवनशैली भी विराट की याद दिलाती है।

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर करन कौशल को आईटी सेक्टर में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में Saxo Group में गुरुग्राम, हरियाणा से कार्यरत हैं। तकनीकी क्षेत्र में सफल करियर के साथ-साथ उन्होंने अपनी फिटनेस और व्यक्तित्व को भी बेहतरीन तरीके से संवार रखा है।
41 वर्षीय करन की फिटनेस और लाइफस्टाइल में वही समर्पण और ऊर्जा दिखाई देती है, जिसके लिए विराट कोहली दुनियाभर में जाने जाते हैं। करन विराट के बेहद बड़े प्रशंसक हैं और उनके हर मैच को पूरे जुनून के साथ देखते और महसूस करते हैं। अपनी इस दीवानगी को खास रूप देने के लिए उन्होंने विराट कोहली के जन्मदिन पर अपने फोरआर्म पर उनका पोर्ट्रेट टैटू भी बनवाया, जो उनके सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है।
करन कौशल ने वर्ष 2015 से 2021 के बीच तीन साल बोस्टन (USA) और तीन साल दुबई (UAE) में बिताए। हालांकि, 2021 में भारत लौटने के बाद उन्होंने विराट कोहली जैसा लुक अपनाना शुरू किया, जो धीरे-धीरे उनकी खास पहचान बन गया। आज सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इंस्टाग्राम पर “Karan.Kaushal__” नाम से वे युवाओं के बीच काफी चर्चित हैं।
फिटनेस, स्टाइल, अनुशासन और जुनून का शानदार मेल करन कौशल को सिर्फ विराट कोहली का फैन नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा का जीवंत प्रतिबिंब बनाता है।




