Laxmi Nagar Theft: लक्ष्मी नगर में मकान की पार्किंग से साइकिल चोरी, वारदात CCTV में कैद

Laxmi Nagar Theft: लक्ष्मी नगर में मकान की पार्किंग से साइकिल चोरी, वारदात CCTV में कैद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के Laxmi Nagar इलाके में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है। थाना लक्ष्मी नगर क्षेत्र में एक मकान की पार्किंग से साइकिल चोरी की वारदात सामने आई है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद इलाके के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक पहले मकान के अंदर दाखिल होते हैं और आसपास का जायजा लेते हैं। दोनों कुछ देर तक पार्किंग एरिया में घूमते रहते हैं और फिर बिना कुछ किए बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद कुछ समय बाद उनमें से एक युवक दोबारा मकान के अंदर आता है और पार्किंग में खड़ी साइकिल के पास पहुंच जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी साइकिल में लगे चैन लॉक को काटता है। इसके तुरंत बाद दूसरा युवक भी अंदर घुसता है और बड़ी आसानी से साइकिल को चलाकर मौके से फरार हो जाता है। पूरी वारदात बेहद शातिर तरीके से अंजाम दी गई, जिससे साफ है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर रखी थी।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। निवासियों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

फिलहाल Delhi Police सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज की मदद से जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

Noida Theft: नोएडा सेक्टर-49 के बैंक्विट हॉल में सगाई समारोह के दौरान 5 लाख की चोरी, CCTV में कैद वारदात

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img