राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में दोस्त के साथ आई युवती को परिजनों ने पकड़ा, सड़क पर की पिटाई

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड तिराहे पर मथुरा से दोस्त के साथ आई एक युवती को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इस दौरान परिजनों ने युवती की पिटाई कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला सुलझाया।

पुलिस के अनुसार मथुरा की एक युवती अपने दोस्त के साथ बुधवार की दोपहर हापुड़ के मेरठ रोड तिराहे पर पहुंची। इस दौरान पीछा करते हुए युवती के परिजन भी यहां पहुंच गए और युवती को पकड़ लिया। इसके बाद परिजनों ने युवती को यहां पीट भी दिया। सड़क पर युवती के साथ मारपीट देखते हुए मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

इस दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर यहां पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद परिजन युवती को समझा बुझाकर अपने साथ वापस मथुरा ले गए।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई थी। समझा बुझाकर परिजन युवती को अपने साथ मथुरा लेकर चले गए थे।

Related Articles

Back to top button