उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ के गोल मार्केट में निर्माणाधीन भवन की शटरिंग गिरी, बड़ा हादसा टला

Hapur News : हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट में एक निर्माणाधीन भवन की दूसरी मंजिल की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली।

गोल मार्केट स्थित छज्जूमल की धर्मशाला के पास एक भवन का निर्माण चल रहा है। भवन की दूसरी मंजिल पर मजदूरों ने शटरिंग बिछाई हुई थी। बुधवार की दोपहर भवन की शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। शटरिंग गिरने से भवन के आसपास स्थित दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान भवन पर कोई मजदूर काम नहीं कर रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भवन पर मजदूरों के काम करते समय हादसा होने से बड़ी घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब सात दिन पहले भवन के भूतल पर लेंटर डाला गया था। मजदूर भवन की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए मजदूरों ने भवन की दूसरी मंजिल पर शटरिंग बिछाई थी।

Related Articles

Back to top button