Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

यूपी, नोएडा:शादी का सपना दिखाकर युवती ने युवक से 30 लाख रुपये ठगे

यूपी, नोएडा:शादी का सपना दिखाकर युवती ने युवक से 30 लाख रुपये ठगे
थाना बिसरख पुलिस से एक युवक ने 30 लाख रुपये ऐंठे जाने की शिकायत की

अमर सैनी
यूपी, नोएडा। थाना बिसरख पुलिस से एक युवक ने 30 लाख रुपये ऐंठे जाने की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि एक युवती ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी के सपने दिखाकर उससे करीब 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित का कहना है कि युवती ने अब शादी करन से इनकार कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस सूत्रों से पता चला है कि युवती पहले भी कई युवकों को शादी के सपने दिखाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ चुकी है।
मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ के रहने वाले अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से शबनम ठाकुर से मिला था। इसके बाद उसका शबनम के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। शबनम ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही रहती है। प्रेम प्रसंग के दौरान शबनम ने उसे शादी के लिए प्रपोप किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद शादी की तैयारी को लेकर उसने अलग-अलग समय में उससे करीब 30 लाख रुपये ऐंठ लिए। अरुण ने पुलिस को बताया कि जब उसने शबनम से शादी करने के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। जिसके बाद उसने शबनम से 30 लाख रुपये वापस करने की मांग की। लेकिन उसने पैसा वापस करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर शबनम ठाकुर नामक युवती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती फरार चल रही है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More: ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें