Delhi Crime: सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के खिलाफ स्थानीयों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Delhi Crime: सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के खिलाफ स्थानीयों का प्रदर्शन, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर कुणाल की निर्मम हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने आज सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया, जिससे इलाके में यातायात बाधित हो गया और तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ ईस्ट संदीप लांबा ने घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल चार से पांच युवकों की पहचान कर ली गई है और पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन जांच पूरी गंभीरता से जारी है।

पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद सड़क से जाम हटाया गया और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई। इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इस घटना से इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है, जबकि कुणाल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और पुलिस को गश्त और निगरानी बढ़ानी चाहिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस जघन्य हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img