Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

RGSSH Hospital: CM रेखा गुप्ता ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

RGSSH Hospital: CM रेखा गुप्ता ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक संजय गोयल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और इलाज से जुड़ा अनुभव जाना और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओपीडी, विभिन्न वार्डों और इमरजेंसी सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों की सुविधा, साफ-सफाई, समय पर इलाज, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता समेत तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अस्पताल में आने वाला हर मरीज सम्मान, संवेदनशीलता और भरोसे के साथ बेहतर देखभाल पाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर परिवार को आसान, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विधायक संजय गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद मानवीय और संवेदनशील रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग मरीजों से ‘मां’ और ‘अम्मा’ कहकर बातचीत की और एक बुजुर्ग महिला को दुलार भी किया, जिससे वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों की आंखें नम हो गईं। इस दृश्य ने अस्पताल परिसर में भावनात्मक माहौल बना दिया और लोगों में सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ा।

विधायक संजय गोयल ने मुख्यमंत्री के अस्पताल दौरे को अत्यंत संतोषजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आने से न सिर्फ व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया बल्कि मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को भी यह महसूस हुआ कि सरकार सीधे उनकी चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री मरीजों से मिलीं तो मरीज भी खुश नजर आए और उनके परिजन भी संतुष्ट दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह अस्पताल सीमित बीमारियों के इलाज के लिए जाना जाता हो, लेकिन जिन बीमारियों का यहां उपचार होता है, उनमें अस्पताल बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है।

विधायक ने विशेष रूप से अस्पताल में हृदय रोगों के इलाज की सराहना करते हुए कहा कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निजी अस्पतालों से भी बेहतर सेवाएं दे रहा है और इसे इस क्षेत्र का नंबर वन अस्पताल कहा जा सकता है। इसके साथ ही गैस्ट्रो से संबंधित बीमारियों का इलाज भी यहां प्रभावी और आधुनिक तरीके से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और मरीजों के भरोसे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें