Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

Noida house theft gang, Sector 24 police action

Noida Crime: नोएडा सेक्टर-24 थाना पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया गया है। बरामद किए गए सामान में 21 चोरी के मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और एक अवैध चाकू शामिल है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी इलाके में पहले रेकी करते थे और उसके बाद सुनसान या बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई घरों से टोटी, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की बात भी कबूल की है। गिरफ्तार चोरों की पहचान श्याम उर्फ भूरा और चंद्रशेखर उर्फ राजू के रूप में हुई है, जो चोरी के सामान को अलग-अलग जगहों पर बेचकर अवैध रूप से लाखों रुपये की कमाई करते थे।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। मामले में डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं और गिरोह से जुड़े संभावित अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें