Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Karnataka Bus Tragedy: स्लीपर बस में भीषण आग से 10 से ज्यादा यात्रियों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक

Karnataka Bus Tragedy: स्लीपर बस में भीषण आग से 10 से ज्यादा यात्रियों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा शोक

कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-48 पर हिरियूर तालुक के पास बेंगलुरु से गोकर्ण जा रही एक स्लीपर बस की तेज रफ्तार लॉरी से टक्कर हो गई, जिसके तुरंत बाद बस में भीषण आग लग गई। इस भयावह हादसे में बस में सवार 10 से अधिक यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 12 से 17 के बीच बताई जा रही है। हादसे के समय बस में करीब 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश गहरी नींद में थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे हुई। तेज रफ्तार से आ रही एक लॉरी अचानक डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई और प्राइवेट कंपनी सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की स्लीपर बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का संतुलन बिगड़ गया और कुछ ही पलों में उसमें आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। कई यात्री बस के अंदर फंस गए और जिंदा जल गए, जबकि कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर यात्रियों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, जिससे उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध हो गए हैं। पुलिस पीड़ितों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है। हादसे में शव बुरी तरह झुलस जाने के कारण उनकी पहचान मुश्किल हो रही है, ऐसे में डीएनए टेस्ट के जरिए मृतकों की शिनाख्त कराई जाएगी। घायलों को तुरंत तुमकुरु जिले के शिरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा गया कि चित्रदुर्ग जिले में हुई इस दर्दनाक दुर्घटना में लोगों की मौत से प्रधानमंत्री बेहद आहत हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

ईस्ट जोन के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रविकांत गौड़ा ने बताया कि हादसे में बस का ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित बच गए, जबकि लॉरी के ड्राइवर और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के समय पास से गुजर रही एक स्कूल बस के ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ब्रेक लगाया और बस को दूसरी ओर मोड़कर सड़क से नीचे उतार दिया, जिससे स्कूल बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी स्कूल बस के ड्राइवर ने बताया कि उन्होंने अचानक लॉरी को दूसरी ओर से आते देखा और तुरंत बस मोड़ दी। इसके बाद स्लीपर बस से टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और बस में आग लग गई। ड्राइवर के अनुसार लॉरी ने सीधे बस के डीजल टैंक में टक्कर मारी थी, जिससे विस्फोट जैसा हुआ और आग तेजी से फैल गई। पुलिस का कहना है कि स्कूल बस का ड्राइवर इस मामले का अहम चश्मदीद गवाह है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें