Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad Crime: फरीदाबाद में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद के डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि 11 फरवरी को थाना डबुआ में एक 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें पीड़िता की मां ने आरोप लगाए कि 10 फरवरी को किसी नामालूम द्वारा उसकी बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने की वारदात की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि पीड़िता का प्राथमिक उपचार B.K. अस्पताल में हुआ, जहां से पीड़िता को रेफर कर दिया गया, जिस पर पुलिस अधिकारियों के निर्देश अनुसार पीड़िता को एक अच्छे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

उन्होंने आगे बतलाया कि पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की गंभीरता के मध्यनजर अनुसंधान के लिए एक SIT गठित करने बारे निर्देशित किया, साथ ही अपराध शाखाओं को भी निर्देश दिए गए कि आरोपी की तलाश कर मामले को कामयाब बनाया जाए। जिस पर पुलिस उपायुक्त NIT कुलदीप सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त बडखल के नेतृत्व में प्रबंधक अफसर महिला थाना NIT, महिला उप निरीक्षक मुकेश व सहायक उप निरीक्षक इशाक खान की SIT गठित की।

उन्होंने आगे बताया कि यह एक ब्लाइंड वारदात थी। SIT टीम, थाना डबुआ की टीम व अपराध शाखा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीड़िता के मकान व घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर व अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी जावेद उर्फ जाबिद (22) वासी गांव कुरैशीपुर धौज को नेकपुर पुल कुरैशीपुर एरिया से काबू किया है। आरोपी मूल रुप से पलवल के गांव कलूका का रहने वाला है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह कबाडा इकट्ठा करने का काम करता है। 10 फरवरी को भी वह कबाडा लेकर जा रहा था। कबाडे को ले जाते समय उसने देखा कि पीडिता लडकी अकेली खेल रही है। जिसको उसने 5 रुपए दिए और बच्ची बिस्किट ले आई और फिर से वहीं पर खेलने लगी। इसके उपरांत आरोपी बच्ची को अपने साथ पास में ही झाडियों में ले गया। जहां पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चिल्लाने पर मुहं दबा लिया, जिससे बच्ची के नाक से खून आने लगा। आरोपी ने बच्ची को मरा समझकर घटना स्थल से थोडी दूर खेत में एक गड्डे में फेक कर मौका से फरार हो गया। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें