Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Crime: नोएडा में बंद दुकानों की चोरी का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, करीब 10 लाख का माल बरामद

Noida shop theft case, Noida police arrest thieves,

Noida Crime: नोएडा में बंद दुकानों की चोरी का खुलासा, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार, करीब 10 लाख का माल बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने बंद दुकानों में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कीमती सामान, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 24 दिसंबर 2025 को हरौला सेक्टर-5 क्षेत्र में की गई, जहां से आरिफ उर्फ चंकी और सोनू उर्फ जाकिर को दबोचा गया।

जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सर्दियों के मौसम में घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाकर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में घूमते थे और रात के समय बंद दुकानों को निशाना बनाते थे। आरोपी मास्टर चाबियों और जैक जैसे औजारों की मदद से दुकानों के शटर के ताले तोड़ते थे और भीतर रखा कीमती सामान चोरी कर लेते थे। चोरी किया गया माल कार में छिपाकर रखा जाता था और बाद में सही कीमत मिलने पर उसे बेच दिया जाता था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं और पेशेवर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

मामले में डीसीपी नोएडा जोन यमुना प्रसाद ने बताया कि पुलिस लगातार अपराधियों पर नजर बनाए हुए थी और सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें