Delhi Crime: दिल्ली के नरेला में लूटपाट के इरादे से दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi Crime: दिल्ली के नरेला में लूटपाट के इरादे से दुकानदार को मारी गोली, हालत गंभीर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के नरेला इलाके में लूटपाट के इरादे से एक दुकानदार युवक को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना में बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक दुकानदार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को पहले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

यह मामला नरेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, घायल दुकानदार की पहचान बाबू के रूप में हुई है, जो पेशे से दुकानदार है। बताया जा रहा है कि तीन बाइक सवार बदमाशों ने पहले लूटपाट की और इसके बाद दुकानदार को गोली मार दी। गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर नरेला थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया।

आसपास के लोगों का कहना है कि इस वारदात के पीछे लूटपाट के साथ-साथ आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया है कि गोली मारने वाले तीनों आरोपी युवक के जानने वाले बताए जा रहे हैं, जिससे मामले को लेकर शक और गहराता जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना की असल वजह सामने आ सके।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही परिजनों और चश्मदीद गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस को आरोपियों को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है।

इलाके में इस तरह की आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घायल दुकानदार की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img