Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा और कार की टक्कर में एक की मौत

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुलंदशहर रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यादव ढाबे के सामने गलत साइड से आ रहे ई-रिक्शा और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा हापुड़ की ओर से गलत साइड में चल रहा था। जैसे ही ई-रिक्शा यादव ढाबे के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दो लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने ई-रिक्शा सवार गांव हरसिंगपुर निवासी मुकेश (55 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। वहीं ई-रिक्शा चालक ललित (35 वर्ष) का अस्पताल में इलाज जारी है।

थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी ने बताया कि हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। कार चालक को इस दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें