उत्तर प्रदेश : बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हापुड़ में आक्रोश प्रदर्शन

Hapur News : हापुड़ में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल द्वारा गुरुवार को देवी मंदिर रेलवे रोड फ्रीगंज तिराहा से अतरपुरा चौराहा तक आक्रोश प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में देवी मंदिर रेलवे रोड फ्रीगंज तिराहा से अतरपुरा चौराहा चौक तक विश्व हिंदू परिषद द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यूनुस खान का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

जैसे-जैसे जुलूस आगे बढ़ता गया, रास्ते में लोग इसमें शामिल होते चले गए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

वक्ताओं ने कहा कि पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ लगातार हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय हैं। विश्व हिंदू परिषद ने भारत सरकार से इस मामले में कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वक्ताओं में बोलने वालों में जिला अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी, जिला उपाध्यक्ष गिरीश त्यागी, विश्व हिंदू परिषद जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अजय सुन्दर नारायण सिंह त्यागी, जिला धर्मप्रसार प्रमुख विश्व हिंदू परिषद दीपक त्यागी, टुकीराम गिरी आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img