उत्तर प्रदेश : हापुड़ पंजाबी सभा समिति ने लोहड़ी उत्सव की तैयारी शुरू की, बैठक में लिया ये फैसला

Hapur News : हापुड़ पंजाबी सभा समिति ने अपनी बोर्ड मीटिंग में फैसला लिया है कि आगामी 10 जनवरी 2026 को लोहड़ी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रकाश रीजेंसी (दिल्ली रोड) में आयोजित होगा। ठंड और कोहरे को ध्यान में रखते हुए सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम इनडोर ही रखे गए हैं।

समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि इस बार पंजाब से विशेष भांगड़ा पार्टी आएगी, जो उत्सव का मुख्य आकर्षण होगी। लोहड़ी की परंपरागत खुशी को बनाए रखते हुए पूरे कार्यक्रम को इनडोर रखा गया है ताकि मौसम की परेशानी न हो। लोहड़ी उत्सव के चेयरमैन के रूप में अनिल थापर और डॉ. आनंद प्रकाश अरोड़ा को नियुक्त किया गया है।

बोर्ड मीटिंग में संरक्षक डॉ. अशोक ग्रोवर, डॉ. ओम प्रकाश अरोड़ा, डॉ. मनमोहन कक्कड़, वेद प्रकाश अरोड़ा (एडवोकेट), पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर, कमलदीप अरोड़ा, सरजीत सिंह चावला, सौरभ गाबा, राजेश शर्मा, कपिल मुंजाल, हरीश छाबड़ा, राजेश नारंग, जगदीश माकन, विपिन सचदेवा, विनोद थापर, धर्मपाल बाटला, अनिल तनेजा, कमल अरोड़ा, संजय सेठी, यशपाल तनेजा, ऋषभ राजपाल, मनोज छाबड़ा, मोहित चोपड़ा, सरदार रिंकू मखीजा, अनिल कक्कड़, भोजराज बांगा, मोहित थापर, कशिश नारंग सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img