Shrimad Bhagwat Mahapurana: एजीसीआर एंक्लेव में विशाल अष्टोत्तर शत परायण श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Shrimad Bhagwat Mahapurana: एजीसीआर एंक्लेव में विशाल अष्टोत्तर शत परायण श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

प्रदूषित होते पर्यावरण के संरक्षण और हिंदू समाज को अपनी संस्कृति, संस्कार और सभ्यता के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली के एजीसीआर एंक्लेव में आज 25 दिसंबर 2025 से आठ दिवसीय अष्टोत्तर शत परायण श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महात्यागी खालसा के श्री महंत एवं महामंडलेश्वर श्री राम गोविंद दास महात्यागी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिसमें मथुरा, काशी, अयोध्या, उज्जैन और नैमिषारण्य से आए 108 प्रकांड विद्वानों द्वारा एक साथ 108 श्रीमद भागवत महापुराण का सामूहिक परायण किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और सौभाग्यवती महिलाओं की गाजे-बाजे के साथ निकाली गई विशाल कलश यात्रा से हुआ, जो प्रातः 8 बजे सिद्ध पीठ श्री सीता राम संत सेवा मंदिर से प्रारंभ होकर जगतपुरी चौक और कड़कड़डूमा कोर्ट होते हुए लगभग 10 बजे महोत्सव स्थल एजीसीआर एंक्लेव पहुंची।

कलश यात्रा में महामंडलेश्वर श्री राम गोविंद दास महात्यागी जी महाराज के साथ महंत श्री अभिराम दास जी महाराज जगन्नाथ पुरी, महंत श्री राम गोपाल दास पुजारी जी हनुमान वाटिका दिल्ली, सखी बाबा ऋषिकेश, महंत श्री सतीश दास जी, संत अरविन्द दास जी और संत प्रणव दास जी सहित बड़ी संख्या में संत महात्मा शामिल रहे। इस दौरान श्री निवास विद्या पीठम गुरुकुल इब्राहिमपुर के वेदपाठी विद्यार्थी और श्री राम नाम सेवा लेखन परिवार से रविन्द्र शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही। कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी रजनीश गुप्ता और सुमन गुप्ता शांति विहार दिल्ली, राजीव शर्मा बलदेव पार्क दिल्ली, गणेश बड़डे नासिक, शैलेश कुमार वर्मा वाराणसी और रमेश वर्मा कटक उड़ीसा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। इसके अलावा भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा विपिन जैन, विश्व प्रसिद्ध जादूगर राजकुमार, विक्की आहूजा, सुशील गुप्ता, एसबी शर्मा, राजकुमार गुप्ता, नीतीश गुप्ता, राजेश शर्मा, नवीन पाहवा, मनमोहन शर्मा, योगेश शर्मा, मनोज कुमार, ज्ञानेश्वर भारद्वाज, महेंद्र कौशिक कादीपुर, संपत हैदराबाद सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।

महोत्सव स्थल पर कलश यात्रा के पहुंचने के बाद यज्ञाचार्य श्री शशि भूषण शास्त्री जी अयोध्या धाम के मार्गदर्शन में सभी 108 विद्वानों द्वारा संकल्प लेकर 108 श्रीमद भागवत महापुराण का परायण विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। वहीं दोपहर 2 बजे से भागवत कथा के मर्मज्ञ आचार्य श्री प्रद्युम्न कृष्ण जी वृंदावन द्वारा संगीतमय शैली में श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराया गया, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह आठ दिवसीय महोत्सव 1 जनवरी 2026 को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सनातन संस्कृति और हिंदू जनजागरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img