Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

H1N1: देश में फिर से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, 8 राज्यों में संक्रमण तेजी से फैला

H1N1: देश में फिर से बढ़ रहा स्वाइन फ्लू, 8 राज्यों में संक्रमण तेजी से फैला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

देशभर में स्वाइन फ्लू एक बार फिर से अपने पैर पसार रहा है। एच1एन1 वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है। देश के 8 राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस साल जनवरी महीने में 16 राज्यों में कुल 516 लोग इस संक्रमण की चपेट में आए थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। सबसे ज्यादा 4 मौतें केरल में हुईं, जबकि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति की जान गई।

कैलाश दीपक हॉस्पिटल के कंसल्टेंट डॉ. लवलीन शर्मा के अनुसार, स्वाइन फ्लू एक गंभीर श्वसन संक्रमण है, जो एच1एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण फैलता है। यह वायरस मुख्य रूप से सूअरों से फैलता है, लेकिन इंसानों से इंसानों में भी संक्रमण हो सकता है। इस बीमारी से गले, फेफड़े और नाक सहित पूरे श्वसन तंत्र पर असर पड़ता है। हाल के दिनों में स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी गई है। मरीजों को खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि जो लोग स्वाइन फ्लू की वैक्सीन नहीं लगवा पाए हैं, वे जल्द से जल्द इसे लगवा लें। खासकर बुजुर्गों, सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों और डायबिटीज के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए एंटीवायरल दवाएं जैसे ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) और जानामिविर (रेलेंजा) उपयोग की जाती हैं। इन दवाओं को लक्षण शुरू होने के पहले 48 घंटों के भीतर लेने से बीमारी की गंभीरता और अवधि कम हो जाती है। हालांकि, इन्हें केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।

स्वाइन फ्लू के हल्के लक्षणों का इलाज घर पर किया जा सकता है, लेकिन अगर किसी मरीज को सांस लेने में तकलीफ, सीने में लगातार दर्द, भ्रम या चक्कर आना, तीन दिनों से ज्यादा तेज बुखार, गंभीर उल्टी या डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल आपकी जागरूकता के लिए है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

………..

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें