Delhi Crime: कल्याणपुरी में युवक को मारी गई गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

Delhi Crime: कल्याणपुरी में युवक को मारी गई गोली, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट: रवि डालमिया

Delhi Crime:  पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी 13 ब्लॉक में गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात 12:30 बजे कुछ दोस्त पार्क में आग के सामने बैठे थे, जब अचानक एक बदमाश ने आकर युवक रवि को गोली मार दी।

रवि को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसे 5 गोलियां लगी हैं। रवि त्रिलोकपुरी का निवासी है और बॉडी बिल्डिंग में कई अवॉर्ड जीत चुका है।

पूर्वी जिले के डीसीपी अपूर्व गुप्ता ने बताया कि इस घटना के बाद हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि रवि के परिवार की करीब 10 साल से एक अन्य परिवार के साथ रंजिश चल रही है।

पुलिस ने इस मामले में अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। रवि की हालत गंभीर बनी हुई है, और पुलिस इस घटना को रंजिश का परिणाम मान रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img