Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपतिMathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबू

Agra Accident: आगरा में चार धाम यात्रा लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में 5 मौत, 4 घायल

Agra road accident today, Four Dhams pilgrims accident

Agra Accident: आगरा में चार धाम यात्रा लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में 5 मौत, 4 घायल

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नगला चंदन–जलेसर रोड पर शनिवार सुबह लगभग 11:00 बजे चार धाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे दो ऑटो को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर की रफ्तार बेहद तेज थी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और सवार यात्री सड़क पर दूर तक जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बचाने में मदद की। सूचना मिलते ही एसीपी सहित खंदौली थाना पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल कमिश्नर और विधायक धर्मपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। डंपर चालक की तलाश जारी है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें