Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Crime: नोएडा में लूट और चोरी की वारदातों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Noida police arrest, loot gang busted

Noida Crime: नोएडा में लूट और चोरी की वारदातों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में बढ़ती लूट और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरशाद और जुल्फाम के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 मोबाइल फोन और 2 चोरी की बाइक बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय थे और लूट व चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। शुरुआती जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इरशाद और जुल्फाम पर सैकड़ों वारदातों में शामिल होने का आरोप है। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की रडार पर थे और उनकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन वारदातों में और कौन-कौन लोग शामिल थे और चोरी के मोबाइल व अन्य सामान कहां खपाए जाते थे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नोएडा क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है और कहा है कि इससे अपराधियों में डर पैदा होगा।

 

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें