Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Ghaziabad Crime: खोड़ा इलाके में ढाबे विवाद में दो दोस्तों की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

Ghaziabad crime news, Khodha dhaba murder,

Ghaziabad Crime: खोड़ा इलाके में ढाबे विवाद में दो दोस्तों की निर्मम हत्या, आरोपी फरार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र के कागज मार्केट इलाके में स्थित वैष्णो ढाबे पर देर रात खाना लेने को लेकर दो पक्षों में विवाद शुरू हुआ। विवाद कुछ ही समय में मारपीट में बदल गया और ढाबे पर मौजूद कुछ लोगों ने चाकू और पत्थर से सत्यम और श्रीपाल पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य दोस्त अनुराग गंभीर रूप से घायल हुआ। आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त निमिष पाटील ने बताया कि 30 जनवरी 2026 को लगभग रात्रि 10 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना खोड़ा को मारपीट और विवाद की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मृतक युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अनुराग की हालत नाजुक है और उसे ज़ी टीवी हॉस्पिटल में रेफर किया गया।

पुलिस ने मृतक के परिवार से तहरीर प्राप्त की है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के निरीक्षण के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। मृतक के दोस्त विपुल ने बताया कि ढाबे पर पहले खाना लेने को लेकर विवाद शुरू हुआ था और इसी दौरान हमला हुआ।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें