Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Faridabad Crime: फरीदाबाद में सौतेले पिता की हैवानियत, दो साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या

child-murder-faridabad-stepfather-kills-child

Faridabad Crime: फरीदाबाद में सौतेले पिता की हैवानियत, दो साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई कर हत्या

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सौतेले पिता ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी की यह दूसरी शादी थी। महिला की पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जबकि मृतक मासूम भी उसी पहली शादी से पैदा हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी का बच्चे के प्रति शुरू से ही व्यवहार ठीक नहीं था और वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करता था।

घटना वाले दिन भी आरोपी ने मासूम को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल जांच में बच्चे के शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे साफ हो गया कि उसके साथ बेहद क्रूरता की गई थी। सूचना मिलने पर सेक्टर 58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जघन्य वारदात के पीछे कोई और वजह तो नहीं थी।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें