नई दिल्ली: देश की पहली दोहरी सर्जरी से बची बांग्लादेशी बुजुर्ग की जान

नई दिल्ली, 27 मई: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला के डॉक्टरों ने गंभीर हृदय रोग और ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित एक बंगलादेशी महिला (72 वर्ष) की एक ही बार में दो अलग -अलग और सफल सर्जरी करने का दावा किया है।

इस दौरान मरीज के कैंसरग्रस्त ब्रेस्ट और आसपास की ग्रंथियों को निकालने के साथ उसके हृदय की तीन मुख्य धमनियों की रुकावट को खत्म करके रक्त आपूर्ति बहाल की गई। अस्पताल के मुताबिक यह कंबाइंड रोबोट-एसिस्टेड हार्ट बाईपास और ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी थी जिसे कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के निदेशक डॉ. ऋत्विक राज भुयान और सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के डॉ. अर्चित पंडित और डॉ विनीत गोयल की टीम ने संपन्न किया। इसमें करीब 11 घंटे का वक्त लगा।

डॉ. भुयान ने बताया कि मरीज को सांस लेने में तकलीफ थी, और वह काफी थकान भी महसूस कर रही थीं। उनके दाहिने स्तन पर एक बड़े आकार का घाव भी था जिसमें संक्रमण फैल चुका था। मरीज की आरंभिक मेडिकल जांच से पता चला कि उनके हृदय की तीन मुख्य धमनियों में गंभीर रुकावट है जिसकी वजह से हार्ट फेल की स्थिति बनी हुई थी और वह एडवांस, इंफेक्टेड तथा ब्लीडिंग स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से भी ग्रस्त थीं।

डॉ. भुयान ने कहा, यह भारत की पहली दोहरी सर्जरी है जिसमें मरीज की कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्टिंग और मेडिकल मास्टैक्टोमी एक ही सेशन में संपन्न की गईं। डॉ. अर्चित पंडित ने कहा, मरीज का स्तन कैंसर काफी गंभीर स्टेज का था, ट्यूमर की वजह से त्वचा पर भी घाव फैलने लगा था और लगातार ब्लीडिंग हो रही थी, जिसकी वजह से जान को खतरा था। इसके मद्देनजर हमने दुर्लभ किस्म की डुअल सर्जरी करने का फैसला किया। मरीज की बाईपास सर्जरी के बाद, हमने बिना कोई देरी किए, मोडीफाइड रेडिकल मास्टैक्टोमी की। सर्जरी सफल रही और मरीज को अस्पताल से स्थिर हालत में छुट्टी दे दी गई।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img