पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तीन एंटरप्रेन्योर को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर-2024′ अवार्ड से किया सम्मानित

अभिषेक ब्याहुत
नई दिल्ली,

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार रात नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान तीन एंटरप्रेन्योर को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – इंडिया 2024′ पुरस्कार से सम्मानित किया।

यह सम्मान कार्यकर्म के दौरान उद्योग, सरकार से जुड़े और अन्य गणमान्‍य नागरिक मौजूद थे।

कार्यकर्म का आयोजन जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की सहयोगी संस्था श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप द्वार आयोजित की गई थी।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विजेता और अन्य फाइनलिस्टों को बधाई देते हुए, समाज और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “सामाजिक उद्यम भारत की पारंपरिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। ये उद्यम आम तौर पर कम आय वाले समुदायों की मदद करते हैं, जैसे कृषि, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्रों में। उन्‍होंने सरकार, सामाजिक संगठनों और कॉर्पोरेट्स के बीच मिलकर काम करने की सराहना की और कहा कि सामाजिक उद्यमों ने पिछले कुछ वर्षों में लाखों भारतीयों के जीवन में सुधार लाने में अहम भूमिका निभाई है।”

श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप की को-फाउंडर और चेयरपर्सन हिल्डे श्वाब ने कहा कि “सामाजिक उद्यमियों ने अनोखे और नए तरीकों से समस्याओं का हल निकाला है और बेहतरीन कामयाबी हासिल की है। आज जब दुनिया औद्योगिक युग से निकलकर बौद्धिक युग की तरफ बढ़ रही है, तो ये सामाजिक उद्यम इनोवेशन और सकारात्मक बदलाव के वाहक बने हैं, जो लोगों और पर्यावरण दोनों के लिए फायदेमंद हैं। नई जरूरतों के लिए कारगर समाधान देने में इन उद्यमियों का समर्पण वाकई तारीफ के काबिल है।”

वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, साथ ही श्वाब फाउंडेशन के को-फाउंडर प्रोफेसर क्लॉस श्वाब ने कॉरपोरेट्स और सामाजिक उद्यमियों के बीच बढ़ते सहयोग की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे भारत का सामाजिक इनोवेशन मॉडल दुनियाभर में स्थिर विकास के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।

जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के चेयरमैन एवं फाउंडर हरि एस. भरतिया ने सभी लोगों को धन्‍यवाद देते हुए सामाजिक उद्यमियों के उत्‍साह की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि कॉर्पोरेट लोग सामाजिक नवाचार करने वालों के अनुभवों से सीख सकते हैं। यह लोग समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिये समस्‍याओं को हल करने की क्षमता रखते हैं।

एसईओवाय अवार्ड इंडिया 2024 के विजेता श्री अक्षय सक्सेना ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूँ! हमें सम्मानित करने के लिए जुबिलेंट इंडिया फाउंडेशन और श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप का धन्यवाद। यह सराहना न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि इस प्लेटफॉर्म के पीछे काम करने वाली पूरी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि हमारी यात्रा और लोगों को भी साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।”

एसईओवाय अवार्ड इंडिया 2024 के अन्य फाइनलिस्ट्स थे:
· मधुरा दासगुप्‍ता सिन्‍हा, एस्‍पायर फॉर हर, मुंबई
· हनी बागचंदानी, टॉर्चिट, अहमदाबाद

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img