Scrap Mafia Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना की 92.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 29 मुकदमों में आरोपी

Scrap Mafia Noida: स्क्रैप माफिया रवि काना की 92.65 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 29 मुकदमों में आरोपी

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्क्रैप माफिया रवि नागर उर्फ रवि काना के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी लगभग 92.65 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, रवि काना संगठित गिरोह का सरगना है, जिसे गैंग संख्या डी-190 के तहत पंजीकृत किया गया है। गिरोह में कुल 18 सदस्य हैं। आरोप है कि यह गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली-एनसीआर में स्क्रैप व सरिया कारोबारियों को धमकाकर लूट, चोरी और वसूली करता था।

रवि काना ने अवैध कमाई छिपाने के लिए कई कंपनियां और फर्म बनाई, जैसे प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, न्यू कृष्णा स्टील, एस्कोन एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, हनुमत मेटल्स, अकीरा स्टेट्स और जेएसआर रोड लाइन्स। इन कंपनियों के माध्यम से संपत्ति अर्जित की गई।

माननीय न्यायालय के आदेश पर फरवरी से नवंबर 2024 तक कई चरणों में कुर्की की गई। इसमें बुलंदशहर के सिकंदराबाद में 18 हजार वर्गमीटर जमीन, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र में दो बड़े प्लॉट और 30 से अधिक भारी वाहन शामिल हैं।

रवि काना के खिलाफ हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, वसूली और संगठित अपराध समेत 29 मुकदमे दर्ज हैं। उसके गैंग के सदस्यों पर कुल 131 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं।

पुलिस के मुताबिक, रवि काना ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बावजूद पासपोर्ट जमा नहीं किया और जनवरी 2024 में विदेश भाग गया। इसके बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। अप्रैल 2024 में उसे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img