पारिवारिक जमीन के विवाद में मां-बेटे से मारपीट

अमर सैनी
नोएडा। सेक्टर-63 स्थित वाजिदपुर गांव में पारिवारिक जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने मिलकर महिला और उसके पुत्र पर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथौड़े से महिला का सिर फोड़ दिया और भाग गए। पुलिस के मुताबिक वाजिदपुर गांव निवासी बादल बैंसला विधि की पढ़ाई कर रहा है। बादल ने बताया कि उन्होंने वाजिदपुर गांव में करीब 300 गज का प्लॉट खरीदा है। इस पर उनके ताऊ और अन्य लोग कब्जा करना चाहते हैं। कई बार उसने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों ने बुधवार दोपहर उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी मां जगरेश का सिर हथौड़ा मारकर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सोशल मीडिया पर घायल महिला का फोटो और वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। यह एक ही परिवार का मामला है। अभी शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img