Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने कमर कसी

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने कमर कसी
दीपावली पर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसके लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने तैयारी कर ली है

अमर सैनी
नोएडा। दीपावली पर लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे इसके लिए नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने तैयारी कर ली है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 32 टीमें गठित की गई हैं। इनमें विद्युत सुरक्षा से जुड़े मामलों की निगरानी के लिए छह विशेष टीमें भी शामिल हैं। विशेष टीमें त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या दुर्घटना की स्थिति में फौरन मौके पर पहुंचकर मामले का त्वरित समाधान करेंगी। साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

आम दिनों की अपेक्षा दीपावली पर बिजली की मांग बढ़ जाती है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि दिवाली को लेकर गठित की गई 32 टीमों में से शहरी इलाकों में 10 और आसपास के कस्बों सूरजपुर में छह, कासना में पांच और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पांच टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा के लिए शहरी इलाके कासना, सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में छह टीमों की तैनाती की गई है। इस विशेष टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी किसी तरह की दिक्कत होने पर मौके पर पहुंचकर समस्या का त्वरित समाधान करेंगे।

मनोज झा ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए एनपीसीएल द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। दिवाली पर पटाखे जलाते समय पूरी सावधानी बरतें। सुरक्षित दिवाली के लिए उपभोक्ताओं को अलग-अलग माध्यमों के जरिए जागरूक किया जा रहा है। बिजली के उपकरणों जैसे ट्रांसफॉर्मर, फीडर पीलर, ओवरहेड लाइन और केबलों के आसपास पटाखे और कूड़ा न जलाएं। वहीं दिवाली पर बिजली से जुड़ी किसी घटना की शिकायत करने या फिर आपातकालीन स्थिति में एनपीसीएल के उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर -120- 6226666 और 9718722222 पर संपर्क कर सकते हैं। टीम में शामिल कर्मचारियों से अलर्ट रहने को कहा गया है।

एनपीसीएल की ओर से जारी की गई एडवाइजरी

-बिजली के तारों और खंभों के पास पटाखे न जलाएं।

-झालर लगाते समय घरों के पास से गुजर रही बिजली के तारों से उचित दूरी बनाई जाए।

-सजावटी लाइट लगाने से पहले सुनिश्चित करें कि घर में बिजली का प्लग बंद हो।

-दीपक और मोमबत्तियां जलाते समय सावधानी बरतें और उसे बिजली के तारों से दूर रखें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *