उत्तर प्रदेश : बुलंदशहर में अवैध मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़, फैक्ट्री मालिक फरार

Bulandshahr News : (अवनीश त्यागी) जनपद की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को एक अवैध रूप से चल रही मिठाई फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। साहयक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्याना तहसील के गांव नरसैना में मिठाई फैक्ट्री पर छापेमारी की। मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई में फैक्ट्री से गंभीर अनियमितताएं मिलीं है। फैक्ट्री संचालक का पुत्र चकमा देगा फरार हो गया।

मिल्क पाउडर से बर्फी बनाई

जांच में पाया गया कि फैक्ट्री में बिना दूध के केवल रिफाइंड पामोलीन ऑयल और स्किम्ड मिल्क पाउडर से बर्फी बनाई जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फैक्ट्री से सोनपापड़ी, छैना मिठाई, बर्फी और बूंदी के लड्डू सहित कुल 6 नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे हैं। फैक्ट्री में मिठाई निर्माण और भंडारण की जगह पर घोर अस्वच्छता पाई गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 310 किलोग्राम दूषित मिठाई और 13 पेटी एक्सपायर्ड नूडल्स (लगभग 50 किलोग्राम) बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत करीब 35,700 रुपए थी। इन सभी खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाई निर्माण के कारण फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस छापेमारी में विनीत कुमार (सहायक आयुक्त खाद्य) समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img