Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Shooting: ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

greater-noida-shooting-nitin-murder-in-daylight

Greater Noida Shooting: ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई, जिसमें युवक नितिन की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सचिन और उसके साथी नितिन को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। नितिन को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना इकोटेक प्रथम पुलिस क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके में खलबली मचा दी। मृतक नितिन और आरोपी सचिन के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।

पुलिस ने सचिन और उसके कुछ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और फिलहाल 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कई टीमों का गठन कर फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी रखे हुए है। वारदात के पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी उपलब्ध है, जिसे पुलिस गहनता से खंगाल रही है। वहीं, वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम करने और संभावित अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था भी की है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि यह वारदात गैंगवार जैसी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करती है और जांच पूरी सतर्कता के साथ चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे और पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें