Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी, नए अवतार में लौटेगी अंगूरी भाभी

Bhabiji Ghar Par Hain 2.0: शिल्पा शिंदे की धमाकेदार वापसी, नए अवतार में लौटेगी अंगूरी भाभी

टीवी की दुनिया का बेहद लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ एक बार फिर दर्शकों के मनोरंजन के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार शो नए सीजन ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ के साथ लौट रहा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत शिल्पा शिंदे की वापसी है। करीब 10 साल बाद शिल्पा शिंदे एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार अंगूरी भाभी में नजर आएंगी, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में घूंघटगंज नाम के शहर की रहस्यमयी और डरावनी कहानी दिखाई गई है, जहां शिल्पा शिंदे का मशहूर डायलॉग “सही पकड़े हैं” सुनते ही फैंस भावुक और एक्साइटेड हो गए।

शिल्पा शिंदे ने बताया कि उन्होंने मेकर्स से अनबन के चलते शो छोड़ा था और उन्हें कभी नहीं लगा था कि वह दोबारा इस किरदार में लौटेंगी। उनका कहना है कि 10 साल का समय किसी भी कलाकार के जीवन में बहुत लंबा होता है, लेकिन दर्शकों का प्यार ही है जो उन्हें फिर से अंगूरी भाभी बनकर लौटने के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी यह वापसी सिर्फ और सिर्फ फैंस के लिए है, जिन्होंने आज भी उन्हें असली अंगूरी भाभी के रूप में याद रखा।

शो से जुड़े अन्य कलाकार भी नए सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाने वाले आसिफ शेख ने इसे पिछले 11 सालों का सबसे शानदार प्रोमो बताया और कहा कि इस बार दर्शकों को कॉमेडी के साथ हॉरर, सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का भी देखने को मिलेगा। उन्होंने माना कि कॉमेडी में हॉरर जोड़ना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन पूरी टीम को विश्वास है कि यह प्रयोग दर्शकों को पसंद आएगा।

मनमोहन तिवारी का किरदार निभाने वाले रोहिताश गौर ने कहा कि प्रोमो को मिल रही प्रतिक्रिया से साफ है कि दर्शक कुछ नया देखने के लिए तैयार हैं। वहीं अनीता भाभी के रोल में नजर आने वाली विदिशा श्रीवास्तव ने बताया कि ‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ शो का एक अपग्रेडेड वर्जन है, जिसमें कॉमेडी पहले की तरह ही दमदार होगी। उन्होंने कहा कि इतने सालों से चले आ रहे इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है और यह सेट हमेशा परिवार जैसा महसूस होता है।

‘भाभीजी घर पर हैं 2.0’ का प्रीमियर 22 दिसंबर से टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर किया जाएगा। शिल्पा शिंदे की वापसी और नए कॉन्सेप्ट के साथ यह शो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और चौंकाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें