Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ग्रेनो की सोसाइटियों में पटाखे जलाने पर सख्ती

ग्रेनो की सोसाइटियों में पटाखे जलाने पर सख्ती
दीपावली को लेकर सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों द्वारा घरों में तैयारी की जा रही है

अमर सैनी

नोएडा। दीपावली को लेकर सेक्टरों और सोसाइटियों में लोगों द्वारा घरों में तैयारी की जा रही है। सोसाइटियों में अपार्टमेंट और ओनर एसोसिएशन (एओए) और मेंटेनेंस प्रबंधन द्वारा पटाखे फोड़ने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की गई है। शहर की सोसाइटियों में दीपावली को लेकर हर वर्ष पटाखे फोड़ने के लिए एडवाइजरी जारी की जाती है। इस बार और सतर्कता के साथ लागू किया गया है। अभी कुछ दिनों पहले फ्यूजन होम्स सोसाइटी में कुछ बच्चों द्वारा पटाखे फोड़े जा रहे थे, जिनकी चिंगारी शाफ्ट से होते हुए बेसमेंट में वाहनों के पास चली गई और कई वाहन जल के राख हो गए। इसको देखते हुए इस बार एओए पटाखों को इधर-उधर जलाने के खिलाफ काफी सख्ती अपना रहा है। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सोसाइटी में पटाखे फोड़ने के लिए जगह भी चयनित की है।

सोसाइटी में बने शाफ्ट ढके

सेक्टर टेकजोन-4 स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में तीन दिन पहले पटाखे की चिंगारी से पार्किंग क्षेत्र में खड़ी गाड़ी में आग लग गई थी। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) ने परिसर में खुली हुई शॉफ्ट को टीन शेड से कवर कराया है। साथ ही पटाखे फोड़ने के लिए एक एडवाइजरी और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। वहीं, एओए के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि परिसर में सुरक्षा को देखते हुए खुले शॉफ्ट को टीन शेड से कवर करा जा रहा है। साथ ही जगह-जगह लोहे की ग्रिल लगाई है। सुरक्षा कर्मियों से भी हर समय निगरानी रखने के लिए बोला गया है।

पार्क, पार्किंग सहित अन्य जगहों पर नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे

गौर सौंदर्यम सोसाइटी में भी पटाखे जलाने को लेकर जल्दी पिछले वर्ष की तरह इस बार भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। एओए द्वारा सोसाइटी में पटाखे फोड़ने के लिए कुछ स्थानों को चयनित किया जा रहा है, जिससे कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और कोई भी आग लगे या किसी निवासी के साथ हादसा होने की घटना ना हो सके। एओए के पदाधिकारियों का कहना है कि निवासियों से पार्किंग, पार्क और जहां पर भीड़ बढ़ अधिक होती है, उन स्थानों पर पटाखे न फोड़ने की अपील की जाएगी। जिसके लिए सभी निवासियों को 1-2 दिनों में सूचित कर दिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *