Chamba Education: Chamba में स्थापित होगी ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

Chamba Education: Chamba में स्थापित होगी ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर Sukhvinder Singh Sukhu ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने जिला Chamba के मौहल चलेरा, सिहुंता तहसील में ‘ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी’ स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय युवाओं को कौशल-आधारित, व्यावसायिक और उद्योगोन्मुखी शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे रोजगार क्षमता बढ़ेगी और उद्यमशीलता व नवाचार को प्रोत्साहन मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय क्रेडिट-आधारित और राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रम संचालित करेगा। ऑनलाइन, ब्लेंडेड और अनुभवात्मक शिक्षण पद्धति से शिक्षा दी जाएगी।

युवाओं के लिए हेल्थकेयर, मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, हॉस्पिटैलिटी, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, ड्रोन डेवलपमेंट, पर्यावरण प्रबंधन, कृषि और भाषाओं सहित कई क्षेत्रीय पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे।

इसके अतिरिक्त, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग, डिजिटल मार्केटिंग, फिनटेक और ई-कॉमर्स जैसे डिजिटल कौशल कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में वर्चुअल लैब और उद्योग सहयोग के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में इंडस्ट्री लिंकेज, अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम, इनक्यूबेशन सेंटर और प्लेसमेंट सपोर्ट सेल स्थापित किए जाएंगे। सेक्टर स्किल काउंसिल और प्रमुख उद्योगों के सहयोग से पाठ्यक्रम तैयार होंगे और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध होंगे। ‘सीखो और कमाओ’ मॉडल से विद्यार्थी आर्थिक और व्यावहारिक रूप से सशक्त होंगे।

सुक्खू ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की पहल से शिक्षा पारदर्शी, परिणामोन्मुखी और विद्यार्थी-केंद्रित बनेगी। ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी शिक्षा और रोजगार के बीच की खाई को पाटने, नवाचार, समावेशन और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img