Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Bhangel Elevated Road: 1.66 करोड़ रुपये से बनेगी भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क और नाली

Bhangel Elevated Road: 1.66 करोड़ रुपये से बनेगी भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे की सड़क और नाली

नोएडा। अगाहपुर सेक्टर-40 से सेक्टर-82 एनएसईजेड तक बनी 4.5 किलोमीटर लंबी भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे सड़क और नाली का निर्माण 1.66 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। सेतु निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और निर्माण एजेंसियों से 6 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण का काम मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 6 लेन का भंगेल एलिवेटेड रोड वाहनों के लिए 18 नवंबर 2025 को खुल चुका है, लेकिन नीचे की सड़क उखड़ी और इस्तेमाल के योग्य नहीं है। अब सेतु निगम इसे बनवाकर सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करेगा।

सड़क निर्माण के साथ ही बीच में पड़ने वाले तिराहे और चौराहों पर मोड़ बनाने और अन्य सुधार कार्य के लिए दो टेंडर भी जारी किए गए हैं। पहला टेंडर 84 लाख 75 हजार रुपये का है और दूसरा 81 लाख 27 हजार रुपये का। इन कार्यों में सड़क की मजबूती, नाली निर्माण और यातायात सुधार शामिल होंगे।

भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे बनने वाली यह सड़क सेक्टर-40, अगाहपुर 41, 48, 49, बरौला, भंगेल और सलारपुर की आवागमन की मुख्य मार्ग होगी। इसके अलावा सात अन्य एक्स-सेक्टरों के निवासी भी इस सड़क का इस्तेमाल करके सेक्टर-44 और सेक्टर-18 की ओर जा सकेंगे।

सेतु निगम ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण से इलाके में आवागमन सुगम होगा और आसपास के सेक्टरों में यातायात की समस्या भी कम होगी। यह परियोजना स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें