Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

HPV vaccine India: 14 साल की लड़कियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन की सिंगल डोज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय अभियान

HPV vaccine India: 14 साल की लड़कियों को लगेगी एचपीवी वैक्सीन की सिंगल डोज, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगा राष्ट्रीय अभियान

नई दिल्ली। भारत सरकार जल्द ही देशभर में 14 साल की किशोरियों के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत केवल 14 वर्ष की लड़कियों को ही निःशुल्क सिंगल डोज एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। यह पहल यूआईपी से अलग एक विशेष राष्ट्रीय वैक्सीनेशन अभियान होगी, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से महिलाओं को सुरक्षित करना है।

भारत में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। हर साल लगभग 80 हजार नए मामले सामने आते हैं और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु इस बीमारी से होती है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर के लगभग सभी मामले एचपीवी संक्रमण के कारण होते हैं, विशेष रूप से इसके टाइप 16 और 18, जो भारत में 80% से अधिक मामलों के लिए जिम्मेदार हैं।

सरकार ने अभिभावकों से अपील की है कि अभियान शुरू होने के बाद वे अपनी 14 वर्षीय बेटियों को अवश्य टीका लगवाएं। यह वैक्सीन गार्डासिल (क्वाड्रिवैलेंट एचपीवी वैक्सीन) होगी, जो एचपीवी के टाइप 16 और 18 के साथ-साथ टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है। वैश्विक स्तर पर 2006 से अब तक 50 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं और यह वैक्सीन 93–100% तक प्रभावी पाई गई है।

वैक्सीनेशन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारियों की निगरानी में दी जाएगी। यह पूरी तरह स्वैच्छिक कार्यक्रम होगा। सरकार ने गावी (The Vaccine Alliance) के सहयोग से पारदर्शी खरीद प्रक्रिया अपनाई है, ताकि सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में योग्य किशोरियों को वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध हो सके।

इस कार्यक्रम की शुरुआत के साथ भारत उन 160 से अधिक देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्होंने एचपीवी वैक्सीन को अपने राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर वैक्सीन लगवाने से महिलाओं को जीवन भर सर्वाइकल कैंसर और उससे संबंधित जटिलताओं से बचाव मिलेगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें