Noida Crime: नोएडा में 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा में 3.90 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस की क्राइम ब्रांच और सेक्टर 58 थाने की संयुक्त कार्रवाई में 3.90 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मास्टरमाइंड मन्नू भोला भी शामिल है, जिसके ऊपर 25,000 रुपये का इनाम था। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए नोएडा विकास प्राधिकरण की FD के नाम पर 3.90 करोड़ रुपये का स्थानांतरण किया। पुलिस ने आरोपियों को दिल्ली के कबीर पैलेस होटल से हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 7 फर्जी मोहरें, 5 आधार कार्ड, 14 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 2 पैन कार्ड और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए।

घटना की बारे मै

इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब नोएडा विकास प्राधिकरण के बैंक खातों में जमा राशि का इस्तेमाल कर फर्जी FD बनाई गई। 200 करोड़ रुपये की FD बनाने की प्रक्रिया के दौरान बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया गया, लेकिन असली दस्तावेजों की जगह फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल हुआ। 30 जून 2023 को इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 3.90 करोड़ रुपये का ट्रांसफर कर लिया गया। पुलिस ने मामले में पूर्व में भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अब्दुल खादर और अन्य शामिल थे। अब इस धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड मन्नू भोला और त्रिदिब दास को भी पुलिस ने धर दबोचा है।

पूछताछ में खुलासा

गिरफ्तार आरोपी मन्नू भोला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नोएडा विकास प्राधिकरण की 200 करोड़ रुपये की फर्जी FD बनाई। इसके जरिए 3.90 करोड़ रुपये तीन अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस पूरे ऑपरेशन से मन्नू भोला को 50 लाख रुपये मिले थे।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, और मोहरें बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया था।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img