Dankaur road jam case: दनकौर में सड़क जाम पर कार्रवाई, 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dankaur road jam case: दनकौर में सड़क जाम पर कार्रवाई, 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा। दनकौर क्षेत्र के बिहारी लाल चौक पर आठ फरवरी को सड़क जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने 42 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें 12 नामजद और 30 अज्ञात प्रदर्शनकारी शामिल हैं। पुलिस ने यातायात बाधित करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में यह कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन सड़क हादसे में युवक बबलू की मौत के बाद किया गया था। परिजन और ग्रामीण कथित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए थे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दनकौर चौकी पर तैनात दरोगा शुभम शर्मा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और जाम जारी रखा। जाम के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और कई वाहन घंटों फंसे रहे।

पुलिस ने जगन, गीता, मुकेश, देवेंद्र, जोगेंद्र, सुशील, अमित, गोलू, रवि गौतम, अशोक, बबीत और दिनेश समेत 12 लोगों को नामजद किया है, जबकि 30 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img