Noida Mahashivratri celebration: महाशिवरात्रि पर नोएडा में हर-हर महादेव की गूंज, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Noida Mahashivratri celebration: महाशिवरात्रि पर नोएडा में हर-हर महादेव की गूंज, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

नोएडा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के शिवालयों में रविवार सुबह से ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के करीब चार बजे से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे शहर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ आवासीय सोसाइटियों में स्थित मंदिरों में सुबह से दोपहर तक लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेर, बेलपत्र, दूध, जल और फूल-माला अर्पित कर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते नजर आए। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की।

शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-12 का कलरिया बाबा मंदिर, सेक्टर-2 का लाल मंदिर, सेक्टर-40 स्थित शक्ति धाम मंदिर, सर्फाबाद का प्राचीन शिव मंदिर सर्फाबाद और बिसरख का प्राचीन शिव मंदिर बिसरख सहित कई मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी महाशिवरात्रि को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। रबूपुरा और आसपास के इलाकों के प्राचीन शिवालयों में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कई स्थानों पर भंडारे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की। सभी प्रमुख मंदिरों पर वर्दी और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे नोएडा में आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां हर आयु वर्ग के लोग भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img