उत्तर प्रदेश, नोएडा: समय से घर पर पहुंचाएं मतदाता पहचान पत्र : जिलाधिकारी

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डाक विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी से कहा कि मतदाता पहचान पत्र और नोटिस के वितरण में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मतदाता पहचान पत्र और नोटिस समय से संबंधित के घर पहुंचना चाहिए। उन्होंने इसके लिए सभी एसडीएम को निगरानी करने के निर्देश दिए।

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता पहचान पत्र को मतदाता तक डाक के माध्यम से पहुंचाने की व्यवस्था कर रखी है, लेकिन जिले में डाक विभाग के कर्मचारी समय से मतदाताओं के घर पर पहचान पत्र नहीं पहुंचा रहे हैं। कई कार्यालयों में मतदाता पहचान पत्र रखे हैं। लगातार शिकायत आने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डाक विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। एडीएम वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र समय से लोगों के घर नहीं पहुंच रहे हैं। साथ ही, नोटिस भी देरी से पहुंच रहे है। डाक विभाग को प्रशासन के साथ समन्वय के साथ काम करना होगा। पहचान पत्र और नोटिस समय से पहुंचाने होंगे। इसकी निगरानी की जाएगी जो संबंधित एसडीएम करेंगे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img