Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सीआपीएफ का बर्खास्त कांस्टेबल गिरफ्तार, 9 साल बाद खुला राज

थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सीआपीएफ से बर्खास्त किए कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सीआपीएफ से बर्खास्त किए कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने सीआपीएफ से बर्खास्त किए कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी कांस्टेबल ने फर्जी दस्तावेज तैयार अपने दो बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में दाखिला कराया था। उसके दोनों बच्चे करीब 9 साल से स्कूल में पढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 9 साल बाद आरोपी का राज खुला है।

ग्रेटर नोएडा के सुत्याना स्थित ग्रुप केन्द्र सीआरपीएफ पुलिस उप महानिरीक्षक के कार्यालय से डाक थाना सेक्टर 24 नोएडा को एक शिकायत मिली। बताया कि कांस्टेबल जीडी देवदास 116 बटालियन सीआरपीएफ का पूर्व कर्मचारी है, जिसे अनुशासनहीनता के कारण 23 अक्तूबर
2008 से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी ने सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ का फर्जी पहचान पत्र तैयार कर सीआरपीएफ की 116 बटालियन में नौकरी प्राप्त कर ली थी। इसके बाद ग्रुप सेंटर नोएडा द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने दो बच्चों का वर्ष 2013 से 2022 की अवधि में नोएडा के ए-7 सेक्टर-24 स्थित केंद्रीय विद्यालय में दाखिला करा दिया। इस दौरान आरोपी ने फर्जी दस्तावेज स्कूल के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराए थे। सीआरपीएफ के अधिकारियों का आरोप है कि कांस्टेबल ने अपने बच्चों के दाखिले के लिए विभाग का फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।

मोदी मॉल के पास से पकड़ा
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को मोदी मॉल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जीडी देवदास निवासी ग्राम बरहवदरा पोस्ट ऑफिस आरा थाना कस्बा उपखंड आरा सदर जिला भोजपुर बिहार के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में एच.नं. 13, एफएफ, ब्लॉक-14, पॉकेट-7, सेक्टर 82 नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *