Agra: मिथिला नगरी की हर संकरी गली का सीवर होगा साफ, नई आधुनिक मशीन से होगा सफाई कार्य आसान

Agra: मिथिला नगरी की हर संकरी गली का सीवर होगा साफ, नई आधुनिक मशीन से होगा सफाई कार्य आसान

रिपोर्ट: आकाश जैन

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में सजाई जा रही जनकपुरी में प्रभु राम, माता सीता और अन्य धार्मिक स्वरूपों के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस विशाल और भव्य महोत्सव के लिए नगर निगम के सहयोग से बवाग कंपनी ने श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति को रविवार शाम कमला नगर स्थित जनकपुरी कार्यालय पर एक नई आधुनिक मशीन प्रदान की। इस मशीन के माध्यम से मिथिला नगरी की हर संकरी गली, हर क्षेत्र और हर रास्ते में सीवर की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। नई मशीन का विधिवत शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों और बवाग कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से शुभ नारियल फोड़कर और मिष्ठान्न वितरित करके किया गया।

इस अवसर पर श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर), महामंत्री पार्षद प्रदीप अग्रवाल, संयोजक पार्षद पंकज अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी हरीश शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी केके अग्रवाल, सुरक्षा प्रमुख शशांक तिवारी, गौरव परमार, मयंक तिवारी, शोभित शर्मा, मनीष बंसल, अनिल अग्रवाल एडवोकेट, पवन अग्रवाल और रैलेश अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बवाग कंपनी की ओर से भीम कुमार जायसवाल, मोहित बघेल, हरेंद्र राणा और संजीव उपस्थित थे। नई मशीन के आने से महोत्सव के दौरान नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और भी सुचारू होगी और श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल मिलेगा।

 

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img