Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Double Shooting: नोएडा सेक्टर-107 में कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर मौत

Noida double shooting, Sector 107 Noida case

Noida Double Shooting: नोएडा सेक्टर-107 में कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका की गोली मारकर मौत

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के सेक्टर-107 में दिनदहाड़े खड़ी एक कार के अंदर प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के दादरी रोड पिलर-84 के पास खड़ी DL14CL6473 नंबर की कार अचानक लोगों की नजर में तब आई जब काफी देर से वाहन एक ही जगह खड़ा था और अंदर बैठे युवक-युवती कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर का मंजर देख सभी हैरान रह गए।

पुलिस के अनुसार, कार अंदर से लॉक थी और युवक के हाथ में पिस्टल बरामद हुई है। दोनों के सिर में गोली लगी थी और मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुमित पुत्र राजवीर, निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली और 26 वर्षीय रेखा पुत्री देवचंद, निवासी सलारपुर सेक्टर-101 नोएडा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुमित ने पहले अपनी प्रेमिका रेखा को गोली मारी और उसके बाद खुद को शूट कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कार के अंदर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल फोन में व्हाट्सएप चैट में एक कथित सुसाइड नोट मिला है। माना जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में चल रहे तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हर एंगल से जांच कर रही है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और दोनों के पारिवारिक व सामाजिक संबंधों की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

यह घटना वैलेंटाइन वीक के दौरान सामने आई है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं और भी तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय इस तरह की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीसीपी नोएडा जमुना प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

नोएडा के सेक्टर-107 की सड़क पर खड़ी यह कार कुछ ही घंटों में मौत का मंजर बन गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें