Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सील कंपनी में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप

अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लग गई।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की करीब 4 गाड़ियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि यह कंपनी पिछले करीब 8 महीने से बंद थी। इसे नोएडा प्राधिकरण ने सील किया था। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 2 स्थित एक कंपनी को 8 महीने पहले सील किया था। कंपनी इलेक्ट्रीकल पार्टस बनाए जाते थे। कंपनी सील होने के बाद बिजली भी काट दी गई। सोमवार दोपहर कंपनी में आग लगने से सूचना मिली। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां भेजी गई। करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग से कंपनी में बंद सामान जल गया। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि कंपनी सील होने के बाद लाइट काट दी गई थी। अभी तक कंपनी में आग लगने का पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *