युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

अमर सैनी

नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर इलाके में शनिवार देर रात एक युवक को लोहे की रॉड से जमकर पीटा गया। आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने रविवार को घटना की शिकायत पुलिस से की है।

पुलिस को दी शिकायत में अनिल नागर ने बताया कि उसका अपने ही परिवार के कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात घर जाते समय आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लोहे की रॉड से पीटा। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। बाद में आसपास के लोगों को आता देख आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पीड़ित को लहूलुहान हालत में उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मांगे, विपुल, अतुल, रिंकू और पिंटू समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

परिवार ने घर से बाहर निकलना किया बंद
पीड़िता का कहना है कि आरोपी दबंग हैं। उनके डर से परिवार के लोग घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img